आयरन लेडी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को दिया पेयजल का तोहफा

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
1 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली। समाजसेवी एनजीओ संस्था आयरन लेडी एम्पावरमेंट फाउंडेशन द्वारा मावली ब्लॉक की पलाना खुर्द पंचायत के गांव झरना एवं रामपुरिया में पेयजल समस्या के समाधान हेतु हैंडपंप का निर्माण एवं स्थापना करवाई गई।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए दिनेश खटीक ने बताया कि कुछ समय पूर्व फाउंडेशन की फाउंडर राशि मेहता समाजसेवा के उद्देश्य से पलाना गांव पहुंची थीं। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्हें क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम को समस्या के स्थायी समाधान हेतु तत्काल निर्देश दिए।
फाउंडेशन के प्रयासों से आज गांव झरना और रामपुरिया में हैंडपंप स्थापित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकी है।
पलाना खुर्द की सरपंच तुलसी बाई ने आयरन लेडी एम्पावरमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए फाउंडर राशि मेहता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नए हैंडपंप लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें पानी लाने के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा।
फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों को राहत मिली है और यह पहल समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment