राजस्थानउदयपुर

उदयपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एरिया डोमिनेंस अभियान में 324 बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एरिया डोमिनेंस अभियान में 324 बदमाश गिरफ्तार

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर I 23 अगस्त 2025 – उदयपुर जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 324 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ‘एरिया डोमिनेंस अभियान’ के तहत पुलिस की 115 से अधिक टीमों ने जिले भर में 780 स्थानों पर एक साथ दबिश दी और अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

यह अभियान उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाया गया। विशेष अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और अजंना सुखवाल ने की।

510 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
इस अभियान में 510 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पूरे जिले में फैली 115 से अधिक टीमों ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए 780 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।

7 हत्या के आरोपी भी पकड़े गए
गिरफ्तार किए गए 324 लोगों में से 7 आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे। इसके अलावा, पुलिस ने 54 स्थायी वारंटी, 23 अन्य मामलों में वांछित आरोपियों और 228 संदिग्धों को निरोधात्मक रूप से गिरफ्तार किया।

नए मामले भी दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत 17 नए मामले दर्ज करते हुए 12 लोगों को भी गिरफ्तार किया। साथ ही, 32 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर पूछताछ की गई।

अभियान रहेगा जारी
एसपी योगेश गोयल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपराध से संबंधित जानकारी पुलिस को साझा करें। उनकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रख्यावल ग्राम पंचायत के तुरकिया में भाद्रपद अमावस्या पर खीर प्रसा... अगली खबर → शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का उदयपुर में भव्य स्वागत, धोलागढ़ म...

1 टिप्पणियाँ

  • Radhe shyam sunyal
    10 months पहले

    I proud of bhai

  • टिप्पणी करें