उदयपुरमावली

घासा को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

घासा को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल)| 02 जुन 2025- मावली पंचायत समिति के विभाजन के बाद बनी नई पंचायत समिति खेमली को लेकर विरोध बढ़ गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि खेमली की जगह घासा को पंचायत समिति का मुख्यालय बनाया जाए। इसके पीछे जनहित, प्रशासनिक सुविधा और भौगोलिक स्थिति को कारण बताया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि खेमली को मुख्यालय बनाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। हाल ही में मावली तहसील के सबसे बड़े गांव घासा को तहसील मुख्यालय बनाया गया है। ऐसे में पंचायत समिति का मुख्यालय भी घासा में होना चाहिए। इससे आमजन को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खेमली पंचायत समिति का गठन जनहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने और तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया गया।

पुर्व मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी खेमली को मुख्यालय बनाए जाने का विरोध किया था। उन्होंने जिला कलेक्टर उदयपुर को पत्र लिखकर बदलाव की मांग की थी। लेकिन पूर्व सरकार ने न तो विधायक की बात मानी, न ही जनता की भावना का सम्मान किया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि खेमली पंचायत समिति का गठन असंतुलित है। इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ रहा है। घासा को मुख्यालय बनाने से प्रशासनिक संचालन आसान होगा। विकास कार्यों में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पंचायत समिति खेमली की जगह घासा बनाई जाए। इससे आमजन को राहत मिलेगी। क्षेत्र का संतुलित विकास संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर घासा भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह कितावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल कुम्हार, मांगथला पंचायत के सरपंच प्रशासक युधिष्ठिर पुरोहित, रख्यावल सरपंच प्रशासक कान सिंह राव, घासा उप सरपंच प्रकाश डांगी, मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत, मंडल महामंत्री प्रकाश वैष्णव, पिंटू जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलाल जाट, मदन जाट, मोहन पुरोहित, देव पुरोहित, गोविंद पुरोहित, दीपक पुरोहित, श्याम पुरोहित, ऋषभ पुरोहित, ध्रुव पुरोहित, शंकर दास, रतन लाल डांगी, किशन लाल डांगी, राजेश डांगी, बाबू लाल डांगी, दिनेश डांगी, बंसी लाल, नन्द लाल पुरोहित, राहुल पुरोहित, कमलेश आचार्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नाथद्वारा में 10वीं के टॉपर्स का सम्मान, वैष्णवी को 10 हजार का चे... अगली खबर → गंधर्व सागर तालाब पर "वंदे गंगा – जल संरक्षण" कार्यक्रम का भव्य आ...

1 टिप्पणियाँ

  • Forum
    1 year पहले

    खेमली को मुख्यालय बनाने का निर्णय वास्तव में विवादास्पद लगता है। घासा को तहसील मुख्यालय बनाने का फैसला तर्कसंगत और जनहित में लगता है। पंचायत समिति का मुख्यालय भी घासा में होना चाहिए, यह सही कदम होगा। स्थानीय लोगों के आरोपों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। क्या यह सच है कि खेमली पंचायत समिति का गठन राजनीतिक लाभ के लिए किया गया था? पूर्व सरकार के फैसलों पर सवाल उठाना जरूरी है, क्योंकि जनता की भावना का सम्मान होना चाहिए। क्या मुख्यमंत्री जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लेंगे?

  • टिप्पणी करें