गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली उपखंड स्तर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में श्री प्रेमसांई सेवा संस्थान, मावली का चयन समाजसेवा के लिए किया गया है।
श्री प्रेमसांई सेवा संस्थान द्वारा निरंतर गरीब बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरण एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल वितरण जैसे मानवीय कार्य किए जा रहे हैं। शीत ऋतु में किए गए इन सेवा कार्यों से अनेक जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है।
संस्थान के सेवा भाव एवं सामाजिक समर्पण को देखते हुए उपखण्ड प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
गणतंत्र दिवस पर श्री प्रेमसांई सेवा संस्थान होगा सम्मानित
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
