गांव की आवाज न्यूज मावली l पलाना कलां गांव में इस साल धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन से पहले रठासन माता परिसर में गैर नृत्य हुआ। इसमें युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल की थाप पर सभी ने ताल मिलाकर नृत्य किया और त्योहार का आनंद लिया।
इसके बाद गांव के सर्व समाज के लोग ढोल के साथ होली चौक पहुंचे। वहां पंडित ने मोजबीर लोगों के साथ होलिका पूजन किया। इसके बाद होलिका दहन हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।
धुलेंडी पर महिलाओं ने गुझिया, पकोड़े और ठंडाई जैसे पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। सभी ने इनका स्वाद लिया। बच्चों ने पानी की पिचकारियों से खेलते हुए होली का आनंद लिया। बुजुर्गों ने होली के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इससे नई पीढ़ी को परंपराओं के प्रति जागरूक किया गया।

धुलेंडी पर गांव के प्रमुख स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। युवाओं कि एक टोली गांव के प्रत्येक घर पहुची ओर एक दुसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी इस सामूहिक उत्सव ने आपसी भाईचारे और प्रेम को और मजबूत किया। इससे गांव में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहा।
गांव की होली के फोटो देखिये














