गांव की आवाज न्यूज मावली | मावली उपखंड के ग्राम पंचायत रख्यावल के खाम की मादड़ी निवासी किसान देवी सिंह राव को कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव में आयोजित किसान कृषि जागरण मेले में सम्मानित किया गया। उन्हें मिलियन उपहार देकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए सराहा गया। देवी सिंह राव पिछले कई सालों से कृषि क्षेत्र में नवाचार अपना रहे हैं। वे पूरी तरह जैविक खेती करते हैं और फसलों में देशी खाद का उपयोग करते हैं। साथ ही, अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हैं।
जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किसान देवी सिंह सम्मानित
