गांव की आवाज न्यूज मावली । घासा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोली मंगरी में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक राजेश कुमार धोबी का विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोविंद लाल खटीक ने की। समारोह में एसडीएमसी अध्यक्ष प्रकाश डांगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही छगन मेनारिया, महेश दया, गौतम एवं भावेश सहित अनेक स्थानीय प्रबुद्धजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षक राजेश कुमार धोबी के शिक्षण कार्य, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक समाज की नींव मजबूत करता है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में उसकी भूमिका अतुलनीय होती है।
अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ी परंपरा के अनुसार राजेश कुमार धोबी को उपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक शिक्षक का वास्तविक सम्मान उसके विद्यार्थियों की सफलता और समाज में बोए गए ज्ञान के बीजों से मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालय के रामेश्वर दास वैष्णव, अर्जुन लाल, जागेश कुमार, श्वेता तलरेजा, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मांगीलाल, तेज प्रकाश, भेरूलाल, सुमन सहाय, कुसुम झा, देवी लाल, जितेंद्र सिंह एवं बाबूलाल सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक राजेश कुमार धोबी के योगदान के प्रति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया गया।
