पलाना कलां पंचायत में अटल ज्ञान केन्द्र लाईब्रेरी स्थापना को लेकर निरीक्षण, रिटायर्ड अध्यापक देंगे सेवाएं

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
2 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) l 11 जुलाई 2025- सरकार की पहल पर गांवों में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए चलाई जा रही अटल ज्ञान केन्द्र ई-लाईब्रेरी स्थापना को लेकर गुरुवार को वरिष्ठ सलाहकार पंचायती राज विभाग, भारत सरकार की जीनत तिवारी सहित एक टीम ने पलाना कलां पंचायत का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जीनत तिवारी ने अटल ज्ञान केन्द्र ई-लाइब्रेरी की महत्ता और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययन के लिए एक मुफ़्त और शांत वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिसमें किताबें, कंप्यूटर, पंखे, कूलर जैसी सुविधाएं होंगी। इससे उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जिन्हें घर पर पढ़ाई करने में कठिनाई होती है।

टीम ने रिटायर्ड अध्यापकों से मुलाकात कर उन्हें इस ज्ञान केन्द्र में अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव दिया, जिस पर सेवानिवृत्त शिक्षक पेमचंद खटीक सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी-खुशी सहमति जताई। पेमचंद खटीक ने कहा, “हमें यह सेवा देकर बहुत खुशी मिलेगी, इससे हमारी दिनचर्या भी सकारात्मक रूप से बदलेगी।”

इस अवसर पर ससरपंच प्रशासक नीतु देवी जैन ने मेहमानों का मेवाड़ी पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला परिषद उदयपुर से सहायक अभियंता आशीष धाकड़ और प्रतिमा केन, पंचायत समिति मावली से विकास अधिकारी शैलेन्द्र खींची, महेन्द्र सिंह चुंडावत एवं कनिष्ठ सहायक मनोज चौधरी भी उपस्थित रहे।

जीनत तिवारी ने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से गांवों में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं को बेहतर संसाधन मिलेंगे। अटल ज्ञान केन्द्र सरकारी लाइब्रेरी की तरह होगी, पूरी तरह निःशुल्क और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment