गांव की आवाज न्यूज मावली ( लिलेश सुयंल) 07 जून 2025- मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना कलां में 10 जून को विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को रिजनल डायरेक्टर जेपी मिश्रा पलाना कलां पहुंचे। उन्होंने आयोजन को लेकर कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक में केंद्रीय अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और गांव के प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद, , कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति, जोधपुर अटारी के डायरेक्टर, केंद्रीय अधिकारी, कृषि विभाग राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और किसान शामिल होंगे। यह सम्मेलन मोदी सरकार की लैब से लैण्ड तक योजना का हिस्सा है। इसमें खेती से जुड़ी अहम जानकारी दी जाएगी। मिट्टी और पानी की जांच भी की जाएगी। उत्कृष्ठ किसान सम्मान और किसान चौपाल का आयोजन भी होगा।
पलाना कलां में 10 जून को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, तेयारिया जोरो पर
