गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) | 18 जुलाई 2025- पलाना कलां. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना कलां में वृक्षारोपण किया गया। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई। ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 10 जुलाई से वृक्षारोपण का कार्य चल रहा है। नर्सरी और भामाशाहों की मदद से करीब 1500 पौधे मिले हैं। इन्हें लगाने का काम लगातार जारी है। कुछ पौधे छात्र-छात्राओं को खेतों और आंगन में लगाने के लिए दिए गए हैं।
गुरुवार को कक्षा 9 और 10 के बच्चों ने करीब 50 पौधे लगाए। अध्यापिका गीता शर्मा ने कहा कि सभी पौधों की देखभाल की जाएगी। 10 दिनों में पूरा लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कार्यवाहक ओमप्रकाश अग्रवाल, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार गुसर, घनश्याम टांक, अध्यापिका गीता शर्मा, सोनिया फौजदार, लाइब्रेरी इंचार्ज जोरावर रेगर, विद्यालय सहायक नरेश माली और बालक-बालिकाएं मौजूद रहे।