गांव की आवाज न्युज मावली । घासा क्षेत्र के
क्षेत्र के दुर्गावत नोहरा में ग्रामीणों की सजगता, संवेदनशीलता और सेवा भाव का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां एक बीमार गाय को समय पर उपचार दिलाकर नया जीवन दिया गया। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से गोवंश की जान बच सकी।
एकजुट हुए ग्रामीण, समय पर मिला उपचार
जानकारी के अनुसार दुर्गावत नोहरा क्षेत्र में एक गाय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ अवस्था में थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने तुरंत पहल करते हुए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। बिना किसी देरी के चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
इनकी रही सक्रिय भूमिका
गाय के उपचार के दौरान गांव के कई ग्रामीण सेवा कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस पुनीत कार्य में विशेष सहयोग रहा—
खेमराज डांगी, रामलाल डांगी, अतुल जोशी, अनिल कुमार डांगी, किशन लाल डांगी, विनोद डांगी, रोहित डांगी, प्रिंस डांगी एवं कविश डांगी का।
इन सभी की मौजूदगी में पशु चिकित्सक ने गाय का गहन परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां व इंजेक्शन देकर उपचार सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
युवाओं में दिखा सेवा का उत्साह
इस अवसर पर युवाओं की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। प्रिंस और कविश जैसे युवाओं ने वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में गोसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान पशुओं की सेवा ही सच्ची मानवता और सबसे बड़ा धर्म है।
क्षेत्र में हो रही सराहना
इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि हर गांव में इसी प्रकार जागरूकता और सहयोग की भावना हो, तो किसी भी लावारिस या बीमार पशु को इलाज के अभाव में पीड़ा नहीं सहनी पड़ेगी।
