मावली में मृत बंदर का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार

ganvkiaavaj@gmail.com
1 Min Read

गांव की आवाज न्यूज घासा। बजरंग दल के मावली प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने अनोखी पहल की। मृत बंदर का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

मावली के खेमली गांव में एक बंदर की आकस्मिक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बजरंग दल को दी। कार्यकर्ताओं ने बंदर के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उठाया। पंडित ललित जोशी ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक किशोर आमेटा ने कहा कि हिंदू धर्म में बंदर का विशेष स्थान है। वह भगवान हनुमान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पूरी श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

संस्कार के दौरान विकास जोशी, पवन नागदा, रवि सोनी, रतन खटीक, ललित सुथार, खेमली नवयुवक मंडल और ग्रामीणों ने मंत्रोच्चार किया। गंगाजल से पवित्रिकरण के बाद चिता को अग्नि दी गई। सभी ने बंदर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस पहल से क्षेत्र में भावनात्मक माहौल बन गया। लोगों ने बजरंग दल के इस कार्य की सराहना की। इसे मानवता और जीव प्रेम की मिसाल बताया। इस घटना ने समाज में पशु प्रेम और श्रद्धा की भावना को और मजबूत किया।

Share this Article
Leave a comment