गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान की वॉकपीठ मावली कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से योगेश कुमार जैन मारवाड़ी को अध्यक्ष और मुकेश कुमार गवारिया को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में विनोद सैनी को खेल सचिव, महेंद्र मीणा को परीक्षा सचिव, नारायण लाल नाई को उपाध्यक्ष, राकेश कोठारी को कोषाध्यक्ष तथा हरचंद को सहसचिव चुना गया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को मावली विधायक पुष्करलाल डांगी और प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया द्वारा शपथ दिलाई गई।

इधर प्राथमिक विद्यालय मावली ब्लॉक वॉकपीठ अध्यक्ष शैलेश कुमार कोठारी, सचिव दिनेश चंद्र कीर, उपाध्यक्ष फतेह लाल डांगी खेल सचिव विजय कुमार आमेटा को भी शपथ दिलाई गई एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के राजेंद्र सिंह सारंग देवोत, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष सुखलाल डांगी, शारीरिक शिक्षक संघ के उपजिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, अंबेडकर शिक्षक संघ के सुरेश देशबंधु, राष्ट्रीय शिक्षक संघ मावली ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर जाट, खेमली वॉकपीठ अध्यक्ष नारायण लाल डांगी, प्रगतिशील शिक्षक संघ से राधा मोहन पालीवाल, राष्ट्रीय शिक्षक संघ खेमली ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह राव,
शंकर लाल जाट सुधीर जोशी अभय कुमार जैन ,विजय कुमार आमेटा, फतेह मोहम्मद लक्ष्मी लाल रेगर पुष्कर लाल गाडरी प्रदीप आमेटा , रामचंद्र लोहार ,मदन दास वैष्णव, विजय सिंह राव, ओंकार लाल कुम्हार ,अरुण कुमार खटीक समेत कई गणमान्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार आमेटा ने किया।
