राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन: सांगवा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
2 Min Read

गांव की आवाज मावली । मख ग्राम पंचायत सांगवा के पंचायत भवन में ‘राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 90 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जिन्हें आधुनिक खेती और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी:
व्याख्याता एवं कृषि पर्यवेक्षक मागंथला भीमराज मेघवाल ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के उद्देश्यों और इससे किसानों को होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला ,कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद सिंह झाला ने तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज चयन और पैदावार बढ़ाने के गुर सिखाए ,कृषि पर्यवेक्षक मुकेश राव ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ताकि किसान उनका लाभ उठा सकें,व्याख्याता नरेश नागदा ने रसायन मुक्त ‘प्राकृतिक खेती’ के महत्व को समझाते हुए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के तरीके बताए। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक टीना मेघवाल एवं ममता राव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य कृषक उपस्थित रहे। इनमें देवी सिंह राव, राजू डांगी, नन्द लाल, गणपत सिंह, शोभाग सिंह, प्रभु सिंह, हीरा लाल और भगवान लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
प्रशिक्षण के अंत में किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment