गांव की आवाज न्यूज घासा | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घासा के 40 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा एक्सपोजर विजिट किया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने स्थानीय कट्टा फैक्ट्री, आइस निर्माण फैक्ट्री, आईसीआईसीआई बैंक, हस्तशिल्प कला और मिट्टी निर्माण केंद्रों का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने इन इकाइयों के संचालन, कच्चे माल की उपलब्धता और निर्माण प्रक्रिया को समझा। बैंक में खाता खोलने से लेकर लेनदेन और संचालन की प्रक्रिया जानी। गांव के कुंभकार से मिट्टी के घड़े बनाने की विधि सीखी। इस विजिट में प्रधानाचार्य तरन्नुम पठान, उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र और व्यवसायिक शिक्षा पर चमन लाल व सोनवीर ने मार्गदर्शन किया।