गांव की आवाज न्यूज लिलेश सुयंल मावलीl पलाना कलां में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 21 फरवरी से पलाना कलां में विराजमान बाणेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। सोमवार रात मंदिर में मेंहदी कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और महादेव को मेंहदी लगाई। शिवरात्रि को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

बुधवार को खेड़ा जी बावजी मंदिर से बाणेश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें स्थानीय लोगों के साथ आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। शाम को भजन संध्या होगी। पुजारी रमेश वैरागी ने बताया कि आयोजन भव्य हो रहा है। रात्रि में महाआरती होगी। 21 फरवरी से ही प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

हर साल महाशिवरात्रि पर बाणेश्वरमहादेव मंदिर में भव्य आयोजन होता है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।