गांव की आवाज न्यूज मावली I गणतंत्र दिवस पर मावली उपखंड मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में घासा पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं संविदा कर्मचारियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया
गया। समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी एवं अन्य अतिथियों ने क्षेत्र के घासा तहसील कार्यालय से नायब तहसीलदार नंदलाल जोशी, पंचायत शिक्षक वालाराम डांगी, राउमावि मांगथला के पंचायत शिक्षक बीएलओ दिनेश गायरी, ग्राम प्रतिहारी भीमराज गाड़ोलिया लोहार का सम्मान किया।
