लिलेश सुयंल मावली| उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के पलाना कला गांव में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में चारभुजा मंदिर से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को रथ में विराजित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में सुथार समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा रठासण माता प्रांगण, रामदेव मंदिर, मुख्य बाजार और गांव की विभिन्न गलियों से होती जांगिड भवन में सम्पन्न हुई।
विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Lilesh Suyal
10 Feb 2025
10 Feb 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
