राजस्थान

तीन साल की मांग पूरी, स्कूल क्रमोन्नत होने पर गांव में जश्न

गांव की आवाज न्यूज़ नेटवर्कl तीन साल से स्कूल को उच्च माध्यमिक करने की मांग कर रहे स्टूडेंट्स और ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आदेश मिलते ही पूरा गांव झूम उठा। स्टूडेंट्स और ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया। जो भी इस खबर को सुनता, वह जश्न में शामिल हो जाता।

लसाड़िया उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मनावता फलां (कालीभीत) को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, स्टूडेंट्स और ग्रामीणों ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। शिक्षक दिनेश मीणा ने बताया कि सरकार के आदेश पर सोमवार को स्कूल को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया। अब बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए गांव से बाहर नहीं जाना होगा।

सरपंच नाथूलाल मीणा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के सामने यह मुद्दा रखा गया था। तीन साल से स्कूल को उच्च माध्यमिक करने की मांग की जा रही थी। स्कूल क्रमोन्नत नहीं होने के कारण यहां के बच्चों को कालीभीत और भरेव स्कूल जाना पड़ता था। अब गांव के बच्चे बारहवीं तक की पढ़ाई यहीं कर सकेंगे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विद्यालय में माता सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्र... अगली खबर → भानपुरा गांव के जैन मंदिर में घुसा लेपर्ड, गांव में दहशत...

टिप्पणी करें