मावली

मावली के विरधोलिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

मावली के विरधोलिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

गांव की आवाज न्यूज मावली | 6 जुलाई 2025- मावली उपखंड के वीरधोलिया गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम गांव के चारभुजा मंदिर परिसर में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मंडल महामंत्री प्रकाश वैष्णव ने कहा, डॉ. मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर में एक देश, एक विधान, एक निशान की आवाज उठाई।

बूथ अध्यक्ष किशन दास वैष्णव ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जन्म से बलिदान दिवस तक के योगदानों को बताया। गांव के विकास और जनसेवा पर भी विचार रखे।

कार्यक्रम में भाजपा घासा मंडल के गौतम लोहार, मुकेश गुर्जर, महेश नगांरसी, भोली राम गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में इमाम हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया... अगली खबर → सीए इंटर में उदयपुर के निलय डांगी देश में तीसरे नंबर पर...

टिप्पणी करें