उदयपुरराजस्थान

सीए इंटर में उदयपुर के निलय डांगी देश में तीसरे नंबर पर

सीए इंटर में उदयपुर के निलय डांगी देश में तीसरे नंबर पर

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर | 06 जुलाई 2025- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रविवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इसमें उदयपुर के छात्र निलय डांगी ने सीए इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की। निलय ने 600 में से 502 अंक प्राप्त किए।

निलय की मां डॉ अनीता डांगी ने बताया कि परीक्षा से तीन दिन पहले निलय के दादाजी का निधन हो गया था। एक माह तक उनके इलाज के लिए परिवार मुंबई में रुका था। इससे निलय मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह पास हो जाएगा, लेकिन तीसरी रैंक की कोई कल्पना नहीं थी। रिजल्ट देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

निलय की मां हाउस वाइफ हैं। पिता डॉ वैभव डांगी मिनरल्स का बिजनेस करते हैं। निलय की दादी रजनी डांगी नगर निगम की पूर्व महापौर रह चुकी हैं।

निलय ने 10वीं में 98 प्रतिशत और 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने रॉकवुड स्कूल से पढ़ाई की। 12वीं के बाद बड़ाला कोचिंग से सीए की तैयारी शुरू की। निलय को हर विषय से नॉलेज लेने में रुचि है। सोशल मीडिया का उपयोग भी इसी उद्देश्य से करते थे। समय पर खेलते और समय पर पढ़ाई करते थे। पढ़ाई में नियमितता बनाए रखी। निलय के माता-पिता और दादाजी कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं। इसी से प्रेरणा लेकर निलय ने भी कॉमर्स को चुना।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली के विरधोलिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद... अगली खबर → पहलगाम हमले की BRICS ने की निंदा, नई विश्व व्यवस्था की मांग...

टिप्पणी करें