मावलीउदयपुर

प्रेम सांई सेवा संस्थान ने बांटी स्टेशनरी, ड्रेस और शूज – बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

प्रेम सांई सेवा संस्थान ने बांटी स्टेशनरी, ड्रेस और शूज – बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल)|18 जुलाई 2025-
प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली के तत्वावधान में आज आंगनवाड़ी केन्द्र नांदवेल पर एक सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिसमें नांदवेल क्षेत्र की 14 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को कुल 151 बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही 10 जरूरतमंद बच्चों को शूज, ड्रेस और मौजे भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष, प्रवीण राज सांगावत, सचिव, केशव आमेटा, भावेश माहेश्वरी व मोहित माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीनू, कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी इस सेवा कार्य में सम्मिलित हुईं।

इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कर शिक्षा के प्रति उनका मनोबल बढ़ाना था। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और अभिभावकों की संतुष्टि ने इस आयोजन को सफल बनाया।

संस्थान द्वारा आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही गई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ऑनलाइन जॉइनिंग के आदेश जल्द जारी करने की मांग... अगली खबर → पलाना कलां में 1500 पौधों का लक्ष्य, बच्चों ने लगाए पौधे – पर्याव...

टिप्पणी करें