उदयपुरमावली

पलाना कलां शमशान की बदलेगी तस्वीर, आज से काम की शुरुआत

पलाना कलां शमशान की बदलेगी तस्वीर, आज से काम की शुरुआत

गांव की आवाज न्यूज | मावली (लिलेश सुयंल) 21 जुलाई 2025- पलाना कलां गांव के शमशान घाट की दशा सुधारने के लिए युवाओं ने पहल की। लंबे समय से टीन शेड खराब था। जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। तब गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया ग्रुप में सहयोग की अपील की। इस पर भामाशाह, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा आगे आए। सभी ने दिल खोलकर सहयोग किया।

समिति ने अब तक एकत्रित राशि सार्वजनिक नहीं की है। पर युवाओं के अनुसार, उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिला है। सोमवार से कार्य शुरू होगा। शमशान क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में कदम बढ़ेगा।

योजना के तहत नया टीन शेड लगाया जाएगा। परंपरागत कार्यक्रमों के लिए पक्के निर्माण होंगे। आगंतुकों के लिए आरामदायक बेंचें लगेंगी। क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण भी होगा।

खास बात यह रही कि गांव से बाहर रह रहे प्रवासी ग्रामीणों ने भी उदारता से सहयोग दिया। यह गांव के लिए मिसाल बन गया है। समाज जब एकजुट होता है, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। शमशान क्षेत्र में होने वाला यह बदलाव न सिर्फ सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि समाज की एकता को भी मजबूत करेगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां गांव में भैंस चोरी की कोशिश, एक भैंस चोरी, दो प्रयास न... अगली खबर → राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न से सम्मानित हुए भूपेन्द्र जैन...

टिप्पणी करें