मावली

मावली के घासा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन , पोषण किट वितरण किये, चिकित्सा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी

गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेशलाल प्रजापत, तहसीलदार राधेश्याम जोशी, नायब तहसीलदार नंदलाल जोशी, मानसिंह देवड़ा सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में हुआ।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. कृतिका सालवी ने बताया कि शिविर में कुल 359 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें –
बीपी व शुगर जांच : 113
ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग : 54
एनीमिया स्क्रीनिंग (महिला, पुरुष व गर्भवती) : 267
गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व प्रसव पूर्व जांच
टीबी रोग की स्क्रीनिंग तथा 6 सैंपल लिए गए
इस दौरान ई-केवाईसी कार्ड बनाए गए, निक्षय मित्र बनाए गए और टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


शिविर में सेवाएं देने वालों में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.सी. चारण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंकी, मेडिसिन विशेषज्ञ धीरेश, सीएससी प्रभारी डॉ. कृतिका सालवी, दीपक गुरु, दुर्गा, कृष्णकांत, दुर्गा रेगर, एलटी मनोज पांडे, एएनएम मीनीमोल व रीना सोनी, फार्मासिस्ट कनिष्का, रेडियोग्राफर संगीता, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र तथा आशा सहयोगिनी अणछाई, ममता, विद्या, सीमा सेन सहित कई मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जिला कलक्टर ने भीमल में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण... अगली खबर → प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्...

टिप्पणी करें