राजस्थान

शिक्षक राष्ट्र निर्माता को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा गया

शिक्षक राष्ट्र निर्माता को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा गया

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में जयपुर स्थित सरकारी आवास पर उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बेरवा को 18 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री का मेवाड़ी साफा, शॉल एवं ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें रखी गईं—रोस्टर रजिस्टर का अनुपालन,शिक्षकों की वेतन विसंगतियों का निस्तारण,गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को नहीं लगाया जाए,एससी, एसटी, ओबीसी के बालक-बालिकाओं की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए,विद्यालय सहायक एवं पंचायत शिक्षकों को नियमित किया जाए,महान पुरुषों की जीवनियां पाठ्यक्रम में शामिल की जाएं,फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी कर पदोन्नति की जाए,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाई जाए,टीएसपी से नॉन-टीएसपी क्षेत्र में स्थानांतरण की सुविधा दी जाए,सभी वर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति समय पर की जाए। इस दौरान डॉ. (अंबेडकर) मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जयपुर के महासचिव जी.एल. वर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र कुमार बुनकर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन सम्पन्न... अगली खबर → ग्राम पंचायत पलाना कला में ग्रामीण सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर के दौर...

टिप्पणी करें