उदयपुरमावली

पलाना कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, दिसम्बर में होंगी प्रतियोगिता

पलाना कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, दिसम्बर में होंगी प्रतियोगिता

गांव की आवाज न्यूज मावली I उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के पलाना कलां गांव में दिसंबर में आयोजित होने वाली पलाना प्रीमियर लीग सीजन 2 वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजक कमेटी के अनुसार 22 अक्टूबर से खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। जिसमें केवल स्थानीय पंचायत के खिलाडी ही भाग लेगे बुधवार को खेल मैदान में जेसीबी से सफाई कार्य के साथ पिच तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रतियोगिता और भी भव्य स्तर पर आयोजित की जाएगी।
अब तक 10 टीम ओनर ने अपनी-अपनी टीमें उतारने का निर्णय लिया है। इनमें श्री जी मिनरल वाटर, श्री जी विहार, कृष्णा फैमिली शो रूम, चारभुजा सिक्योरिटी, तनु बाला टाइगर्स, सांवरिया सिल्वर, श्रीनाथ सिल्वर, डीएनटी, किंग्स इलेवन पलाना और शिवाय क्लब शामिल हैं। खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना खुर्द में 23 से 26 अक्टूबर तक होगी “पलाना खुर्द प्रीमियर ली... अगली खबर → अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ उदयपुर के जिला कार्यकारिणी का विस्तार क...

टिप्पणी करें