मावली

धार्मिक उल्लास में डूबी धोली मंगरी, शालिग्राम-तुलसी विवाह की तैयारियां जोरों पर

धार्मिक उल्लास में डूबी धोली मंगरी, शालिग्राम-तुलसी विवाह की तैयारियां जोरों पर

गांव की आवाज न्यूज मावली। ग्राम पंचायत धोली मंगरी में इस वर्ष 5 नवंबर को होने वाले भगवान शालिग्राम और तुलसी माता के विवाह की तैयारियां पूरे उत्साह और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गई हैं। महिला मंडल के आयोजन में शुक्रवार को रोड़ी पूजन एवं गणपति स्थापना के साथ विवाह कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने मंगल गीत गाए और नृत्य-गान के माध्यम से उल्लासपूर्ण माहौल बना दिया। रोड़ी पूजन के दौरान विवाह के लिए आवश्यक पारंपरिक सामग्री की भेंट दी गई और शुभ मुहूर्त तय करने की ‘लग्न’ रस्म भी संपन्न की गई।

3 नवंबर को निकलेगी बिंदोली शोभायात्रा
विवाह तैयारियों के क्रम में 3 नवंबर को बिंदोली शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 12 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर खेड़िया जी बावजी मंदिर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

4 नवंबर को ठाकुर जी की बारात, 5 को विवाह समारोह
4 नवंबर को दोपहर 3 बजे ठाकुर जी मंदिर से खोडिया जी बावजी मंदिर तक ठाकुर जी की बारात यात्रा निकलेगी। अगले दिन 5 नवंबर को शालिग्राम-तुलसी विवाह का मुख्य समारोह संपन्न होगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहकर इस पुण्य अवसर के साक्षी बनेंगे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा पशु चिकित्सालय परिसर में फंसी दवा सप्लाई की गाड़ी, 5 घंटे की... अगली खबर → सरदार पटेल की जयंती मनाई...

टिप्पणी करें