गांव की आवाज न्यूज मावली। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिन्दू में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कुल 12 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 8 परिवादों का मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 4 परिवादों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान PHED मावली के सहायक अभियंता तथा एवीवीएनएल (AVVNL) मावली के सहायक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर उदयपुर को पत्र लिखने की जानकारी दी गई।
रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार घासा राधेश्याम जोशी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
ग्राम पंचायत सिन्दू में रात्रि चौपाल का आयोजन, 12 परिवादों में से 8 का मौके पर निस्तारण
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
