गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा के पंचायत कार्यालय में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं को इन योजनाओं से वास्तविक रूप से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा घर से कार्य योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
विभागीय सुपरवाइजर सागर सिंह पंवार ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनसे महिलाएं अपने जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। महिलाओं को कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा से संरक्षण, परामर्श सेवाओं और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। विभाग ने भविष्य में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने की बात कही।
इस अवसर पर ग्राम साथिन सुनीता सालवी, राजीविका से सुमन तेली, सरला कुंवर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहे।
घासा पंचायत में महिला अधिकारिता विभाग का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
