उदयपुर

कपासन में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

कपासन में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क कपासन। युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता ने 22 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में भूपालसागर थाना क्षेत्र के कालाजी का खेड़ा निवासी मिठू लाल जाट पर आरोप लगाया गया था। उसने बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। 29 दिसंबर को पुलिस को सफलता मिली। युवती को महाराष्ट्र से बरामद किया गया। डीएसपी हरजीलाल यादव के नेतृत्व में जांच हुई। पीड़िता के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी मिठू लाल को गिरफ्तार किया गया। उसके सहयोगी बाबरिया खेड़ा निवासी सुनील जाट को भी हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रेखा गुप्ता ने शपथ के बाद यमुना आरती की, पहली कैबिनेट बैठक भी हुई... अगली खबर → 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, सख्त कार्रवाई की मांग...

टिप्पणी करें