गांव की आवाज न्यूज मावली। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के शनि महाराज मंदिर परिसर में वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति उदयपुर संभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी कार्यकारिणी चुनाव की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक एकता बनाए रखने हेतु कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया जाए। साथ ही यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी को एक वर्ष के लिए यथावत रखा जाए। इस निर्णय पर समाज बंधुओं ने अपने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
बैठक में आगामी तृतीया पर सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई और इसे अगली बोर्ड बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के नए सदस्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए और सर्वसम्मति से उन्हें एक वर्ष के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की आशा जताई। पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार रही:
अध्यक्ष – जमना दास वैष्णव (मंडियाना)
उपाध्यक्ष – कमलेश वैष्णव (अंबेरी)
सचिव – एडवोकेट अशोक वैष्णव (नाथद्वारा)
कोषाध्यक्ष – भंवर दास वैष्णव (खाम की मादड़ी)
बोर्ड सदस्य – राजकुमार वैष्णव, श्याम दास वैष्णव, रमेश चंद्र वैष्णव
इस अवसर पर बालू दास, पूरण दास वैष्णव, चिराग खेमदास वैष्णव, कल्याण दास वैष्णव, शंकर दास वैष्णव, नारायण दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु प्रकाश वैष्णव तथा सहायक चुनाव अधिकारी धीरज वैष्णव, अर्जुन वैष्णव, भरत वैष्णव एवं नरेश वैष्णव ने किया।
वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति की बैठक सम्पन्न, निर्विरोध बनी कार्यकारिणी

