उदयपुरमावली

पालनहार योजना एवं विकलांग पेंशन का त्वरित निराकरण : सामाजिक न्याय विभाग की तत्परता से लाभार्थी को तुरंत मिला लाभ

पालनहार योजना एवं विकलांग पेंशन का त्वरित निराकरण : सामाजिक न्याय विभाग की तत्परता से लाभार्थी को तुरंत मिला लाभ

गांव की आवाज न्यूज मावली। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्रता से पहुंचाने की दिशा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण उपखण्ड क्षेत्र मावली के ग्राम पंचायत धोलीमंगरी में आयोजित जनसेवा शिविर में देखने को मिला।
ग्राम पंचायत धोलीमंगरी में आयोजित इस जन सेवा शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया गया। शिविर में चार पट्टों का वितरण, बंद हुई तीन वृद्धावस्था पेंशनों को पुनः प्रारंभ करने सहित पशु बीमा एवं अन्य राजस्व कार्यों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम रमेश सीरवी, विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया, सरपंच तेजपाल सालवी, हीरालाल डांगी, भेरू सिंह, वक्ता डांगी, भूरालाल डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में उपस्थित धोलीमगरी निवासी कैलाशी डांगी ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि पालनहार योजना का रिन्यूअल समय पर नहीं हो पाने के कारण उन्हें कुछ महीनों से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही की। जूनियर अकाउंटेंट किरण कुंवर चुण्डावत एवं सूचना सहायक सुभाष चन्द गुर्जर ने जन आधार में आवश्यक संशोधन कर पालनहार योजना का नवीनीकरण तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया। रिन्यूअल प्रक्रिया पूर्ण होते ही योजना की राशि पुनः स्वीकृत कर दी गई, जिससे लाभार्थी को बड़ी राहत मिली।
इसी शिविर में कैलाशी डांगी के पुत्र विजय डांगी, जो विकलांगता प्रमाण पत्र धारक हैं, के लिए भी त्वरित कदम उठाए गए। उन्हें मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड जारी कर प्रदान किया गया तथा विकलांग पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करवाकर तत्परता से पीपीओ कार्ड स्वीकृत किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी एवं उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी ने बच्चें को पेंशन पीपीओ प्रमाणपत्र वितरित किए। अब विजय डांगी को राज्य सरकार की विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत ₹1250 प्रतिमाह की राशि प्राप्त होगी, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।
लाभ प्राप्त होने पर कैलाशी डांगी ने विभागीय अधिकारियों एवं राज्य सरकार की संवेदनशील नीतियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसी त्वरित कार्यवाही से जरूरतमंदों को वास्तव में राहत और विश्वास मिलता है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 33वें चामुंडा माता पशु मेले में व्यापारियों को किए गए प्लॉट आवंटन... अगली खबर → मेला ग्राउंड में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 16 ट...

टिप्पणी करें