उदयपुर

3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, सख्त कार्रवाई की मांग

3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, सख्त कार्रवाई की मांग

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क चितौड़गढ़ l चंदेरिया थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम से रेप की कोशिश के मामले में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम विकास पंचोली से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने घटना की निंदा की और दोषी को कठोर सजा देने की मांग की।

इस दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा पारख, संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी और अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ जिलाध्यक्ष कमलकांत दत्ता और कोषाध्यक्ष दीपिका गर्ग ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व पार्षद नीलू शर्मा, संगीता दक, अनिता लोढ़ा और चंदा जैन ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मैना भड़कत्या भी मौजूद थीं। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपाल सिसोदिया, तरुण चोपड़ा और पंकज कुमार झा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर कपासन में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार... अगली खबर → हाईवे पर ट्रेलर में ब्लास्ट, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

टिप्पणी करें