उदयपुर

हाईवे पर ट्रेलर में ब्लास्ट, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

हाईवे पर ट्रेलर में ब्लास्ट, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क उदयपुर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर डबोक चौराहा ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक ट्रेलर में अचानक ब्लास्ट के साथ आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर को हाईवे किनारे लगाया और कूदकर जान बचाई।

अचानक आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रेलर के पीछे के टायर में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में ट्रक से आग की लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। और काबू पाया गया।

आग बुझाने के दौरान ट्रैफिक रोक दिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रैफिक बहाल किया गया। करीब 15 दिन पहले भी इसी ओवरब्रिज पर एक ट्रक में आग लग चुकी है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, सख्त कार्रवाई की मांग... अगली खबर → खेमली स्कूल में सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्य द्वार का...

टिप्पणी करें