उदयपुर

करणी माता मंदिर की 6 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

करणी माता मंदिर की 6 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर | 9 जुलाई 2025- उदयपुर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मंगलवार को देवस्थान विभाग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें हाथीपोल स्थित करणी माता मंदिर की 6 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। सेना के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने बताया कि इस संबंध में संभागीय आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मंदिर मार्ग को तालाबंदी कर बाधित कर दिया गया है। अतिक्रमण की गई जमीन पर निर्माण कार्य के लिए नगर निगम या यूडीए से अनुमति नहीं ली गई। यह भूमि देवस्थान विभाग के नियंत्रण में है। इसके प्रमाण राजस्व दस्तावेजों में दर्ज हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं।

ज्ञापन देने के दौरान यशवर्धन राणावत, संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला, संभाग प्रभारी शूरवीर सिंह, जिला प्रभारी गोकुल सिंह, जिला संरक्षक करण सिंह, प्रवक्ता परमवीर सिंह, प्रकाश प्रजापत, मांगी लाल, रामलाल प्रजापत और राजकुमार सेन मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर एकलौते बेटे को खोया, सांप के डसने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड... अगली खबर → मावली में जन सुरक्षा कैम्प 11 जुलाई से 30 सितंबर तक लगेंगे...

टिप्पणी करें