राजस्थान

गणतंत्र दिवस पर मावली के इमोशन ए यूनिक स्कूल’ ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी

मनीष दाधीच मावलीl गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर जिले के मावली उपखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ‘इमोशन ए यूनिक स्कूल’ द्वारा रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित सत्रह मिनट के नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के जौहर को दृश्यात्मक नाटक के माध्यम से सजीव किया, जिससे मानो सम्पूर्ण मावली एक क्षण के लिए थम सा गया।रानी पद्मावती, जिन्हें पद्मिनी के नाम से भी जाना जाता है, मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह की पत्नी थीं। 1303 ईस्वी में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ किले पर आक्रमण किया, जिसका उद्देश्य रानी पद्मावती को प्राप्त करना था। किले की रक्षा करते हुए राजा रतन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए, जिसके बाद रानी पद्मावती ने अन्य महिलाओं के साथ आत्मसम्मान की रक्षा हेतु जौहर का साहसिक निर्णय लिया।इस नाटक के माध्यम से ‘इमोशन ए यूनिक स्कूल’ ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथि इस प्रभावशाली प्रदर्शन के साक्षी बने। उल्लेखनीय है कि ‘इमोशन ए यूनिक स्कूल’ प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है, और इस वर्ष भी उन्होंने दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस... अगली खबर → घासा विद्यालय में चोकसी हेरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा 70 ...

टिप्पणी करें