मावली

ग्रामीण सेवा शिविर में 58 प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को योजनाओं की दी जानकारी

ग्रामीण सेवा शिविर में 58 प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को योजनाओं की दी जानकारी

ग्रामीण सेवा शिविर में 58 प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को योजनाओं की दी जानकारी

गांव की आवाज न्यूज मावली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत गुरुवार को Mavli उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नामरी एवं सालेरा कला में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान ई-धरती पोर्टल के तहत नामांतरण के 22 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा आपसी सहमति से 5 प्रकरणों का समाधान किया गया। इसके अलावा 28 राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण किया गया और रास्ते से जुड़े 3 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। वहीं 23 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उपखंड अधिकारी संदेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार दिनेश कुमार यादव, BDO  शैलेन्द्र पी. चौधरी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शिविर में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 27 जून को ग्राम पंचायत भोलीमगरी, सिंदु एवं मावली नगरपालिका क्षेत्र के फतहनगर-सनवाड़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

यह भी पढ़े…

त्रुटि सुधरते ही चेहरे पर लौटी मुस्कान; ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ में हीरू बाई को मौके पर मिली विधवा पेंशन

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जेके लक्ष्मी सीमेंट, उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 283 यूनिट... अगली खबर → ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में 91 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, 32 पा...

टिप्पणी करें