मावली

घासा में मकान के पीछे निकला 8 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू

घासा में मकान के पीछे निकला 8 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू

स्नेक कैचर अर्जुन जैन ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया जहरीला सांपगांव की आवाज न्यूज मावली । कस्बे के होली चौक क्षेत्र में शनिवार को एक मकान के पीछे करीब 8 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आबादी क्षेत्र में विशालकाय कोबरा दिखाई देने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर अर्जुन जैन मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार होली चौक निवासी मकसूद मोहम्मद के मकान के पीछे कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत स्नेक कैचर अर्जुन जैन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जैन ने करीब 8 फीट लंबे जहरीले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

स्नेक कैचर अर्जुन जैन ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। समय रहते हुए सुरक्षित रेस्क्यू से एक ओर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, वहीं वन्यजीव संरक्षण में भी सहयोग मिलता है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण व भामाशाह सम्मान स...

टिप्पणी करें