जेके लक्ष्मी सीमेंट, उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 283 यूनिट रक्त संग्रहित
गांव की आवाज न्यूज उदयपुर, 20 जून। जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, उदयपुर इकाई द्वारा परम पूज्य एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय श्री हरी शंकर सिंघानिया जी की 93वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ यूनिट के प्लांट हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) श्री दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश श्रीमाली उपस्थित रहे।
शिविर में कंपनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रबंधक, इंजीनियर, अधिकारी, कर्मचारी तथा कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सामूहिक सहयोग से कुल 283 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी सिद्ध होगा।
रक्तदान शिविर के सफल संचालन में एम.बी. राजकीय अस्पताल, उदयपुर तथा सरल ब्लड बैंक, उदयपुर की चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित रक्तदान प्रक्रिया सुनिश्चित की।
इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
यह आयोजन कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने एक बार फिर सिद्ध किया कि जेके लक्ष्मी सीमेंट औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़े….

