मावली

नव पदभार ग्रहण पर शिक्षा अधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत, राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने किया अभिनंदन

नव पदभार ग्रहण पर शिक्षा अधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत, राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने किया अभिनंदन

 

गांव की आवाज न्यूज मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की ब्लॉक शाखा मावली द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मावली में नवपदस्थ शिक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी, उपरना और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर वीरेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपूदमन सिंह उज्ज्वल, अतिरिक्त लेखा अधिकारी आशीष कुमावत, प्रशासनिक अधिकारी संजय हुमड़ तथा कनिष्ठ लिपिक मनोहर सैनी का पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी, उपरना और माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार देशबंधु ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के बीच समन्वय एवं सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने नवपदस्थ अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, जिला उपाध्यक्ष केशव वर्मा, ब्लॉक महामंत्री गुलाबचंद वर्मा, रवि गुप्ता, विमल यादव, शांतिलाल मीणा, विनोदपुरी गोस्वामी, कैलाश चंद्र वैष्णव सहित संगठन के अनेक शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में मकान के पीछे निकला 8 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू... अगली खबर → घासा व मागंथला में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 8 पट्टे वितरित कर य...

टिप्पणी करें