मावली

पलाना खुर्द में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच विनायक क्लब ने जीता

लिलेश सुंयल मावलीl मावली क्षेत्र के पलाना खुर्द में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच विनायक क्लब बनाम शिवम सेल्स के बीच हुआ, जिसमें विनायक क्लब विजेता रही। दूसरा मैच नीतू सेल्स बनाम ब्लैक पैंथर के बीच हुआ, जिसमें ब्लैक पैंथर विजयी रही। तीसरा मैच शिवम सेल्स बनाम जय घाटा वाली टीम के बीच हुआ, जिसमें घाटा वाली टीम जीती। चौथा मैच विनायक क्लब बनाम नीतू सेल्स के बीच हुआ, जिसमें विनायक क्लब विजयी रही। शुक्रवार को ब्लैक पैंथर बनाम जय घाटा वाली, नीतू सेल्स बनाम शिवम सेल्स, विनायक क्लब बनाम जय घाटा वाली टीम, ब्लैक पैंथर बनाम शिवम सेल्स टीम के बीच मैच खेले जाएंगे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भोजलाई विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ... अगली खबर → कुराबड में सियाराम सेवा संस्थान द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम...

टिप्पणी करें