मावली

मावली में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

मावली में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

 

गांव की आवाज न्यूज मावली। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “स्वाभिमान तिलक अभियान” के तहत 11 जून को हल्दीघाटी से स्वाभिमान की पावन माटी लाकर मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का अभियान प्रारंभ किया गया।
इसी क्रम में बुधवार 17 जून को मावली, फतहनगर, बोयणा, नाहरा मंगरा, डबोक तथा रख्यावल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हल्दीघाटी की पावन माटी से तिलक लगाया तथा स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
घासा तहसील का मुख्य कार्यक्रम रख्यावल स्थित शनिमहाराज मंदिर परिसर में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित हुआ। इस दौरान घासा तहसील क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजजन पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप को नमन किया तथा हल्दीघाटी की माटी से तिलक लगाकर स्वाभिमान के साथ जीवन जीने और मातृभूमि के सम्मान की रक्षा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। स्वाभिमान तिलक अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्र गौरव, संस्कृति एवं इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

रख्यावल में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, शनि महाराज मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

​राष्ट्रगौरव, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर रख्यावल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए स्थानीय शनि महाराज मंदिर परिसर में एक भव्य सभा का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर राष्ट्रनायक को नमन किया।
​कार्यक्रम की शुरुआत में शनि महाराज मंदिर के पुजारी कन्हैया लाल जी वैष्णव, सालासर बालाजी व नवग्रह देवता के पुजारी गणेश लाल जी जोशी और शंकर दास वैष्णव (रख्यावल) ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
​वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दी वीर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि
​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता लालु राम डांगी ने महाराणा महाराणा प्रताप के जीवन और उनके त्याग पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय मेवाड़’ और ‘वीर महाराणा प्रताप अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
​जयंती समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहे:
​डांगी समाज व वरिष्ठ जन: अमर चन्द डांगी, श्याम लाल डांगी, मोहन डांगी, सुन्दर डांगी, देवी लाल डांगी, किशन डांगी, डाल चन्द डांगी, भज्जा राम डांगी, सीता बाई वैष्णव, इन्दरा देवी डांगी, पुष्पा देवी डांगी, यशोदा देवी डांगी।
​जोशी व व्यास परिवार: दुर्गा शंकर जोशी, भुपेश जोशी, बाबु लाल व्यास।
​भील समाज के प्रबुद्ध जन (जिन्होंने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास में अहम भूमिका निभाई थी): टीला राम भील, कालु राम भील, भैरु लाल भील, वालु राम भील, प्रकाश भील, गणेश भील, चुन्नी लाल भील, राजमल भील, नारु लाल भील, महेन्र्द भील, लोगर भील, मदन भील, उदय लाल भील, जमना भील।
​अन्य गणमान्य नागरिक: घिसु लाल लौहार, कन्हैया सालवी, प्रकाश सालवी, राहुल खटीक, राजेश गर्ग, दीपक मेघवाल, देवी लाल गायरी, वेणी राम गायरी और मुकेश जाट सहित 36 ही कौम के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
​इस अवसर पर सभी उपस्थित ग्रामीणों ने देश और समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार (प्रसाद) की व्यवस्था की गई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर त्रुटि सुधरते ही चेहरे पर लौटी मुस्कान; 'ग्रामीण सेवा शिविर' में ... अगली खबर → मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियो...

टिप्पणी करें