राजस्थान

झालावाड़ में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

झालावाड़ में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क झालावाड़। डग थाना इलाके के पाडला गांव में रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह 30 फीट की गहराई में फंसा है। बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

झालावाड़ से आई एसडीआरएफ की टीम देसी जुगाड़ यानी रिंग में फंसाकर बच्चे को निकालने की कोशिश कर रही है। कोटा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। बोरवेल से करीब 80 फीट की दूरी पर 5 जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है। इससे पहले, रस्सी डालकर भी बच्चे को निकालने के प्रयास किए गए।

बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल के अंदर एक पत्थर पर टिका हुआ है। रॉड के जरिए एल बेस बनाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, कोहली का शतक... अगली खबर → भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न...

टिप्पणी करें