राजस्थान

पुलिस ने साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकरी दी

निम्बाहेड़ा पुलिस ने अपराधों को रोक थाम के लिए आम लोगो के पास जाकर उनको विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जागरूक कर रही है, निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने साइबर शील्ट अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जो कि क्षेत्र के विवेकानंद सर्कल पर किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में सीआई रामसुमेर मीणा, एएसआई सुरज मय टीम ने मजदुर, सहित आम लोगों को साइबर सुरक्षा कि जानकारी देते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई अनजान कॉल आए तो उसे नही उठाये क्योंकि आजकल साइबर फ्रॉड मामलों में अपराधी बैंक कर्मी एवं पुलिस अफसरों के नाम से फर्जी फोन कर लोगों से बैंक खातों सहित ओटीपी एवं नीजी जानकारी मांगकर फ्रॉड कर रहे हैं इसलिए आप किसी भी अनजान फोन कोल पर ओटीपी एवं बैंक कि जानकारी शेयर नहीं करे।

अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करे
पुलिस ने लोगों को जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत यह भी बताया कि आपके पास फ्रॉड कोल आये और आपको ओटीपी, बैंक डिटेल या मोबाइल पर कोई भी लिंक क्लिक करने को कहे तो आप एसी कोई प्रक्रिया नहीं करे अन्यथा आप साइबर ठग हो जाएंगे l

बैंक व पुलिस फोन पर नहीं मांगते ओटीपी बैंक डिटेल
पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बैंक या पुलिस कभी भी आपको फोन आधार नंबर या ओटीपी नहीं मांगती है। पुलिस ने एसे कोल व अनजान लिंक से दूर रहने कि सलाह दी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

अगली खबर → भोजलाई विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ...

टिप्पणी करें