उदयपुरमावलीराजस्थान

पलाना कलां में कृषक गोष्ठी आयोजित, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दी नई कृषि तकनीकों की जानकारी

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल) l 10 जून 2025- विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत पलाना कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषक गोष्ठी का हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मैं स्वयं पिछले 27 वर्षों से खेती कर रहा हूं और प्राकृतिक खेती को अपनाता हूं। किसानों को जैविक और तकनीकी रूप से उन्नत खेती की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। वैज्ञानिक खेतों में जाकर किसानों से सीधे संवाद कर कृषि में आने वाली समस्याओं के समाधान कर रहे है।

सांसद सीपी जोशी ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपीलकी। साथ ही क्षेत्र में हुए विकास कार्य बताएं। इस अवसर पर पलाना ग्रामवासियों एवं किसानों ने केंद्रीय मंत्री का मोमेंटो भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

आईसीएआर के डायरेक्टर जे.पी. मिश्रा, सांसद सी.पी.जोशी, कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, एडिशनल डायरेक्टर ईश्वर यादव, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र खींची, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

किसान चौपाल में कृषि संबंधी समस्याएं की साझा

इससे पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पलाना के प्रकाशपुरा के किसान किशन जाट के खेत पर पहुंचें। वहां उन्होंने किसान चौपाल के माध्यम से ग्रामीण किसानों से संवाद किया। किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कीं, जिस पर मंत्री ने समाधान के लिए

वैज्ञानिक तरीके और नवीनतम तकनीकों से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने खेत में खड़ी फसलों का निरीक्षण करते हुए बीज बुवाई और मिट्टी परीक्षण को आवश्यक बताया। इसके पश्चात मंत्री ने खेत में बैलों की पूजा कर पारंपरिक जुताई की और ट्रैक्टर के साथ किसानों के साथ फोटो भी खिंचवाए। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुख्य बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री स्वयं बैलगाड़ी में सवार होकर विद्यालय तक पहुंचे। इस दौरान विकास अधिकारी शैलेन्द्र खींची सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मागंथला के अंबे माता मंदिर में दो दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब... अगली खबर → सिलिकोसिस एवं टीबी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन...

टिप्पणी करें