राजस्थान

राजसमंद में 22 फरवरी से चलेगा ‘माय हॉस्पिटल, क्लीन हॉस्पिटल’ अभियान

राजसमंद में 22 फरवरी से चलेगा ‘माय हॉस्पिटल, क्लीन हॉस्पिटल’ अभियान

गांव की आवाज न्यूज राजसमंद। जिले में सफाई को लेकर कलेक्टर बालमुकुंद असावा लगातार नवाचार कर रहे हैं। अब उन्होंने हॉस्पिटलों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 22 फरवरी को जिलेभर में ‘माय हॉस्पिटल, क्लीन हॉस्पिटल’ अभियान शुरू होगा।

इसके तहत सभी हॉस्पिटलों में प्रभावी सफाई अभियान चलेगा। नगर परिषद राजसमंद और नगर पालिका नाथद्वारा के आयुक्तों को कचरा पात्रों का प्रभावी वितरण करने और कचरा फैलाने वालों पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि अब तक 650 डस्टबिन वितरित किए जा चुके हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और बेहतर बनाया गया है। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव की कार्रवाई लगातार जारी है।

सीईओ बृजमोहन बैरवा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लिगेसी वेस्ट हटाने का अभियान पूरा कर लिया गया है। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर संग्रहित किया गया है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नाथद्वारा पहुंचे अरुणाचल के गृह मंत्री, श्रीनाथजी के किए दर्शन... अगली खबर → न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया...

टिप्पणी करें