मावली

शिक्षकों का भरोसा कायम, भीम सिंह राव चौथी बार बने अध्यक्षराजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), मावली (ब) उपशाखा के चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ चयन

शिक्षकों का भरोसा कायम, भीम सिंह राव चौथी बार बने अध्यक्षराजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), मावली (ब) उपशाखा के चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ चयन

गांव की आवाज न्यूज मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा मावली (ब) के चुनाव में शिक्षकों ने एक बार फिर संगठन के अनुभवी और प्रभावशाली नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सर्वसम्मति से भीम सिंह राव को चौथी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश कच्छी और चुनाव अधिकारी ईश्वरलाल मेनारिया की देखरेख में यह चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

शिक्षकों ने राव की संगठनात्मक दक्षता, संघर्षशीलता और पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीम सिंह राव ने कहा कि यह पद उनके लिए “सम्मान के साथ जिम्मेदारी” है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

चुनाव के साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया:

सभा अध्यक्ष: प्रदीप कुमार आमेटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शेखर मंडोवरा, उपसभाध्यक्ष: अविनाश कुमार रावल, मूलचंद सैनी, कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र तेली, उपाध्यक्ष (पुरुष): धर्मेंद्र आमेटा, उपाध्यक्ष (महिला): विशाखा चाष्टा , मंत्री: राजवीर सिंह, महिला मंत्री: अन्नपूर्णा शर्मा, सदस्य: विजय सिंह राव, हीरालाल जाट, पुष्कर लाल मालवीय, ममता वर्मा, फतह लाल डांगी, अतुल चौधरी, लक्ष्मी लाल गायरी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जगदीश शर्मा, अर्जुन सिंह झाला, नारायण लाल डांगी, अर्जुन सिंह चुंडावत, विकास पाराशर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर श्री खटीक समाज सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा आयोजन प्रतिभा सम्मान स... अगली खबर → घासा में भादवी बीज पर बाबा रामदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों क...

टिप्पणी करें