उदयपुर

रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाया रक्षासूत्र, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाया रक्षासूत्र, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

 

‘सुरक्षा ही रक्षा है’ अभियान के तहत उदयपुर में 245 लोगों ने लिया यातायात नियमों की पालना का संकल्प

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में दैनिक भास्कर के तत्वावधान में विशेष यातायात जागरूकता अभियान ‘सुरक्षा ही रक्षा है’ आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य रक्षाबंधन के संदेश को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने स्कूल की छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने सुरक्षित समाज एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के तहत कोर्ट चौराहा, सूरजपोल, हाथीपोल, देहली गेट और चेतक सर्कल सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूपालपुरा तथा NBS Junior School की छात्राओं सहित कुल 245 व्यक्ति अभियान में शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात भंवरलाल चौधरी, महिला थाना थानाधिकारी सुशीला खोईवाल, यातायात निरीक्षक एवं भूपालपुरा व हाथीपोल थाना पुलिस, कालिका पेट्रोलिंग टीम, अल्फा टीम, अधिवक्तागण, छात्राएं, दैनिक भास्कर टीम तथा यातायात पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, लालबत्ती का उल्लंघन नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। साथ ही आमजन एवं पर्यटकों से भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प और वचन लिया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर धोला देवरा में सजा राम रसोड़ा, रामदेवरा यात्रियों की सेवा में जुट... अगली खबर → अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खण्ड घासा ...

टिप्पणी करें