मावली

घासा में बाबा रामदेव जी की महाआरती, पदयात्रियों के लिए भोजन-विश्राम की विशेष व्यवस्था

घासा में बाबा रामदेव जी की महाआरती, पदयात्रियों के लिए भोजन-विश्राम की विशेष व्यवस्था

 

घासा में बाबा रामदेव जी की महाआरती, पदयात्रियों के लिए भोजन-विश्राम की विशेष व्यवस्था

गांव की आवाज न्यूज मावली । पंचायत समिति मुख्यालय स्थित भील बस्ती के बाबा रामदेव जी मंदिर में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शुभ मुहूर्त में बाबा रामदेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।


रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर में यात्रियों के रात्रि विश्राम, चाय-नाश्ता तथा दोनों समय पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि में संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पदयात्रियों के साथ श्रद्धालु धार्मिक वातावरण में बाबा की भक्ति का आनंद ले सकेंगे।
इस सेवा कार्य के माध्यम से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को रास्ते में राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरा लाल, मोहनलाल, केवल चंद, गणेश लाल, लच्छी राम, देवी लाल, मांगीलाल, भोली राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

यह खबर भी पढ़े….

घासा सहित ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में रही भारी चहल-पहल

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा सहित ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों... अगली खबर → धोला देवरा में सजा राम रसोड़ा, रामदेवरा यात्रियों की सेवा में जुट...

टिप्पणी करें