भामाशाह ने सैकड़ों कॉपियां वितरित कर बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान
गांव की आवाज न्यूज़ मावली । क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में भामाशाह की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। भामाशाह अशोक कुमार धाकड़ ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को कक्षा कार्य एवं गृह कार्य के लिए विषयवार सैकड़ों कॉपियां वितरित कीं। कॉपियां मिलने पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया कि भामाशाह अशोक कुमार धाकड़ द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में यह सराहनीय पहल की गई है। इस अवसर पर भामाशाह ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 26 जनवरी 2027 को मिठाई वितरण करने की भी घोषणा की।
मुख्य अतिथि भामाशाह अशोक कुमार धाकड़ ने कहा कि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु की प्रेरणा से बच्चों के हित में यह नेक कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एवं त्योहारों पर विद्यार्थियों को मिठाई उपलब्ध कराने, विद्यालय में पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था करने सहित विद्यालय हित में किए जा रहे कार्यों के लिए भामाशाह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य लाड कुंवर, फतेह लाल यादव, लहरी लाल जाट, राहुल नूवाल, सुनील अटल सहित विद्यालय परिवार एवं स्टाफ गण उपस्थित रहे।
यह खबर भी पढ़े….

